फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग विभाग 35 बेरोजगारों को उद्योग खोलने के लिए देगा 65 लाख की सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला भर में उद्योग विभाग इस वर्ष 35 नए उद्योग खोलने के सब्सिडी प्रदान करेगा। इसके साथ ही खादी ग्रामोद्योग बोर्ड और खादी ग्रामोद्योग आयोग को भी 35-35 उद्योगों को खोलने के लिए सब्सिडी प्रदान करने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें बेराजगार लोग उद्योग खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग उद्योग खोलने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन के तहत सब्सिडी प्रदान करता है।
विज्ञापन

इसमें उद्योग स्थापित करने के लिए विभाग महिला, अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, पूर्व सैनिक और दिव्यांगों के लिए 35 फीसदी अनुदान, जबकि सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 25 फीसदी अनुदान प्रदान करता है। इसमें प्रार्थी की आयु कम से कम 18 वर्ष और हिमाचल का स्थायी निवासी होना चाहिए। इसमें उद्योग खोलने के लिए परिवार की वार्षिक आमदनी की कोई सीमा नहीं है। उद्योग के स्थापित होने से बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकेगा। विभाग कि यह योजना बेरोजगार लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस संबंध में जिला उद्योग केंद्र हमीरपुर के महाप्रबंधक विजय चौधरी का कहना है कि 2018-19 वर्ष में 35 औद्योगिक इकाइयों को खोलने के लिए 65 लाख रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि बेरोजगार लोग इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें