फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी जिला को हमीरपुर से जोड़ेगी इलेक्ट्रिक वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम सरकाघाट ने बलद्वाड़ा जाहू के लिए इलेक्ट्रिक वैन शुरू कर दी है। इलेक्ट्रिक वैन मंडी जिला और हमीरपुर के लोगों को आपस में जोड़ेगी। यह वैन सरकाघाट से सुबह साढ़े आठ बजे बलद्वाड़ा के लिए चलती है और साढ़े 9 बजे जाहू पहुंच रही है। जाहू बस स्टैंड में इलेक्ट्रिक वैन पहुंचते ही उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस वैन में सरकाघाट से जाहू तक 25 रुपये और बलद्वाडा तक 20 रुपये किराया निगम द्वारा लिया जा रहा है। जबकि अन्य बसों में सरकाघाट से जाहू का किराया 30 रुपये लिया जाता है। यह इलेक्ट्रिक वैन चार्ज होने पर एक दिन में मात्र 70 किलोमीटर ही चल सकती है।
विज्ञापन

जबकि सरकाघाट से जाहू बलद्वाड़ा का आने जाने का सफर 50 किलोमीटर बनता है। जिसके कारण सरकाघाट से जाहू के लिए एक ही बार आना जाना हो रहा है। वैन को 70 किलोमीटर चलाने के बाद इसकी बैटरी चार्ज करनी पड़ती है और 100 फीसदी बैटरी को चार्ज करने के लिए नौ घंटे का समय लगता है। एचआरटीसी तकनीकी विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि वैन की अधिक क्षमता न होने पर अगर सवारी इसमें पूरी हो तो चढ़ाई आने पर हांफ जाती है और धक्का लगाने की नौबत भी आ सकती है। इस संबंध में सरकाघाट क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र शर्मा का कहना है कि सरकाघाट बलद्वाड़ा जाहू के लिए इलेक्ट्रिक वैन सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें