हमीरपुर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में आयोजित जिला स्तरीय इंस्पायर मॉडल प्रदर्शनी के दूसरे दिन छात्रों के मॉडलों का मूल्यांकन किया गया। तीन दिवसीय प्रदर्शनी के तहत 320 मॉडलों का निरीक्षण और मूल्यांकन किया जाएगा। शनिवार को जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अश्वनी चंबियाल, डॉ. सत्या सिंह, यजनीश ठाकुर, प्रो. भगवती प्रसाद, राजेश चंदेल, नरेंद्र मुसाफिर ने मॉडलों का मूल्यांकन एवं निरीक्षण किया। अश्वनी चंबियाल ने कहा कि जिला हमीरपुर और बिलासपुर के 320 मॉडल प्रदर्शनी में रखे गए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में बच्चों ने बिजली उत्पादन, कूड़ा कर्कट का निष्पादन, साइकिल का उपयोग, वाटर लेस टायलेट, आपदा प्रबंधन, मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत पर विचारों को प्रकट करते हुए नई सोच का परिचय दिया है। अश्वनी ने कहा कि निश्चित रूप से बच्चों का प्रयास भविष्य के लिए सार्थक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इनमें से 32 मॉडल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने जाएंगे। यह बच्चे 17 से 19 फरवरी को एससीईआरटी सोलन में मॉडल प्रस्तुत करेंगे। इस मौके पर सुरेंद्र पठानिया, मनोज परिहार, मुकेश शर्मा, विपेश शर्मा, सुशील चौहान, हाकम राणा, सोनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।