फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 दिन के कार्यों के लिए बनाई गई योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी में 100 दिन की कार्य योजना पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता विकास खंड अधिकारी विलेंद्र सिंह जसवाल ने की। कार्यशाला में प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे 100 दिन के अभियान की पंचायत प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इस मौके पर बिझड़ी ब्लॉक की 48 पंचायतों में से 13 पंचायतों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए।
विज्ञापन

इसके साथ बीपीएल सूची से अपात्र परिवारों को हटाने व पात्र परिवारों को जोड़ने से संबंधित 90 दिवसीय कार्य योजना के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को 100 दिन की कार्यशाला संबंधित दिशा निर्देशों की प्रतियां भी आवंटित की गई। इसके साथ मनरेगा के तहत दिए गए लक्ष्य को 25 मार्च तक हर हाल में पूरा करने व प्रति वार्ड मास्टरोल जारी करने के निर्देश जारी किए गए। कार्यशाला में एसवीपीओ आनंद स्वरूप, खंड समन्वयक सतीश शर्मा व 13 पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें