नादौन (हमीरपुर)।
राजकीय आदर्श प्राथमिक पाठशाला बाल की दीवारें बारिश के पानी से खराब हो रही हैं। दीवारों में सीलन से रंग खराब हो रहा है। शिक्षा विभाग ने स्कूल की प्रथम मंजिल से तो वर्षा के पानी की निकासी के लिए प्लास्टिक की पाइप का परनाला लगाया है। लेकिन धरातल मंजिल पर इस पानी की निकासी का सही इंतजाम न होने से वर्षा का पानी भवन को नुकसान पहुंच रहा है।
इससे दीवार को रंग-रोगन खराब हो चुका है। बरसात में पानी के रिसाव के कारण स्कूल भवन में सीलन आ रही है। लोगों का कहना है कि यदि स्कूल प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो स्कूल के भवन को नुकसान हो सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी के रिसाव के कारण भवन की टिकाउ क्षमता कम होती जा रही है। दीवार के पास लगे मिट्टी के ढेरों से भी स्कूल भवन की सुंदरता को ग्रहण लग रहा है। लोगों ने विभाग से इस समस्या के समाधान की मांग की है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक आरसी कटोच ने कहा कि इस बारे में मुख्य अध्यापक से बात की जाएगी और पेश आ रही समस्या का समाधान करवा दिया।