फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गलघोटू बीमारी से बचाव के लिए 12 हजार पशुओं का हुआ टीकाकरण

Sat, 01 Aug 2026 02:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में पशुओं को गलघोटू (हेमोरेजिक सेप्टीसीमिया-एचएस) बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जुलाई से शुरू हुए अभियान के तहत अब तक करीब 12 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। अभियान के लिए विभाग को करीब 60 हजार टीके प्राप्त हुए हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है।
यह अभियान अगस्त माह तक जारी रहेगा। गलघोटू रोग बरसात के मौसम में तेजी से फैलता है और समय पर उपचार व टीकाकरण नहीं होने पर पशुओं की मृत्यु भी हो सकती है।
विज्ञापन

बीमारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण को प्रभावी उपाय माना जाता है। विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर पशुओं को नि:शुल्क टीके लगा रही हैं।
बॉक्स
भारत पशुधन पोर्टल पर अपलोड हो रहा रिकॉर्ड
अभियान को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए टीकाकरण के बाद प्रत्येक पशु का पूरा विवरण भारत पशुधन पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है। इससे टीकाकरण की रियल टाइम मॉनिटरिंग, रिकॉर्ड संधारण और भविष्य में पशुओं की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने में सुविधा मिलेगी। डिजिटल रिकॉर्डिंग से अभियान की प्रगति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
कोट
पशुपालक गाय और भैंस का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं। समय पर लगाया गया टीका पशुओं को गलघोटू जैसी घातक बीमारी से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। -डॉ. सुजय शर्मा, उपनिदेशक पशुपालन विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें