फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लोक निर्माण विभाग के लेबर कर्मचारियों के लिए वर्दी अनिवार्य

Sat, 01 Aug 2026 02:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज में कार्यरत सभी लेबर कर्मचारियों के लिए ड्यूटी के दौरान विभागीय वर्दी पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। विभाग के आदेशों के अनुसार कर्मचारी प्रतिदिन निर्धारित वर्दी में ही कार्यस्थल पर उपस्थित होंगे।
विज्ञापन

नियमों की अनदेखी करने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में मंडल के सभी अनुभागों के कनिष्ठ अभियंताओं को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विभाग के अनुसार कई बार सड़क किनारे कार्यरत मजदूर बिना वर्दी के काम करते पाए जाते हैं, जिससे उनकी पहचान करने में परेशानी होती है।
लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के अधिशासी अभियंता जयपाल नायक ने बताया कि बरसात के दौरान सड़कों के किनारे जलभराव और बारिश के पानी की निकासी की समस्या का समाधान किया जा रहा है। अवरुद्ध नालियों को प्राथमिकता के आधार पर साफ करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने फील्ड कर्मचारियों को आपात स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें