फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सोहारी में 120 मरीजों की जांच, 10 में हड्डियों से जुड़ी दिक्कतें मिलीं

Thu, 27 Aug 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सोहारी में स्वास्थ्य जांच शिविर में जांच करवाने के लिए बैठे लोग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रंगस (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ के सोहारी गांव में बुधवार को राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत विशेष आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर जोलसप्पड़ के तत्वावधान में लगे शिविर में 120 मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां दी गईं।
शिविर में गठिया, हड्डी रोग के साथ सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और अतिसार आदि से पीड़ित मरीजों की जांच की गई। लक्षणों के आधार पर हीमोग्लोबिन और ब्लड शुगर की जांच भी हुई।
विज्ञापन

आठ मरीजों का शुगर स्तर अधिक, पांच का हीमोग्लोबिन कम और 10 लोगों में हड्डियों से संबंधित दिक्कत पाई गई। जिला आयुष अधिकारी डॉ. तनुजा नागपाल ने शिविर का शुभारंभ कर आयुर्वेदिक चिकित्सा के महत्व की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला हमीरपुर मेडिसिनल प्लांट बोर्ड के नोडल अधिकारी डॉ. पंकज डोगरा ने औषधीय पौधों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर जोलसप्पड़ की प्रभारी डॉ. रीटा ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर डॉ. संजीव, डॉ. पल्लवी, डॉ. अल्पना, एपीओ अशोक, सुरजीत, योग शिक्षक संजय व निशा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें