फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में 12 हजार श्रद्धालुओं ने किए पौणाहारी के दर्शन

Mon, 30 Jun 2025 07:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर में चढ़ा 17,33,543 रुपये का चढ़ावा
विज्ञापन


मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं ने बालयोगी के दरबार में चढ़ाए 30 बकरे

संवाद न्यूज एजेंसी

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में हजारों श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की ओर से प्रतिदिन लाखों की संख्या में राशि का दान किया जा रहा है। मंदिर में सोमवार को 12 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। बाबा बालक नाथ मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल ने कहा कि सोमवार के दिन मंदिर मे हुई चढ़ावे की गणना में 7,44,743 रुपये, दान के रूप में 9,88,800 रुपये कुल 17,33,543 के रूप में चढ़ावा हुआ। बहुमूल्य धातुओं मे सोना 1 ग्राम 450 मिलीग्राम ,चांदी 88 ग्राम 610 मिलीग्राम चढ़ावे के रूप में चढ़ाई गई है। वहीं, विदेशी मुद्राओं में यूएसए के 32 डॉलर, कनाडा के 50 डॉलर विदेशी मुद्राओं के रूप में प्राप्त हुए। श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर में अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर बकरा चढ़ाने की भी प्रथा है। ऐसी प्रथा के चलते 30 बकरे बाबा को अर्पित किए गए। जिनकी न्यास की ओर से खुली बोली लगाकर 78,000 रुपये बाबा के खजाने में जमा किए गए।
विज्ञापन


कोट

मंदिर में 12 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।-संदीप चंदेल, मंदिर अधिकारी, बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें