फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में अतिक्रमण पर 12 लोगों के किए चालान, सात रेहड़ी और खोखे जब्त

Wed, 11 Jun 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुजानपुर बाजार में रेहड़ियों को जब्त कर लेकर जाते नगर परिषद के कर्मचारी। जागरूक पाठक।
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर ने बाजार में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी धारकों के चालान किए हैं। वहीं, सात रेहड़ी और अस्थाई खोखों को जब्त भी किया गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले नगर परिषद सुजानपुर की ओर से इन दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी धारकों को पांच दिन के भीतर स्थान खाली करने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस के बावजूद रेहड़ी-फड़ी यहां से न हटाने पर यह कार्रवाई की गई है।
दरअसल परिषद की ओर से बरसात से पहले बस स्टैंड के इर्दगिर्द के क्षेत्र को व्यवस्थित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यहां पर रेहडी-फड़ी तथा नाली के ऊपर सजी दुकानदारी के सामान को हटाने के लिए इससे पहले भी हिदायतें दी गई हैं। तीन दर्जन के करीब रेहड़ी धारकों को यहां से सिविल अस्पताल के समीप जमीन पर शिफ्ट किए जाने की योजना है।
विज्ञापन

इसके लिए इन्हें कईं दफा नोटिस जारी किए गए हैं। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रमन शर्मा की अगुवाई में नगर परिषद की टीम ने प्रथम चरण में उन दुकानदारों के मौके पर चालान काटे, जिन्होंने सड़क के ऊपर नाली पर अपनी दुकानदारी सजाई थी। यहां पर लंबे समय से बंद पड़े खोखों और रेहड़ियों को जब्त भी किया गया है।
वहीं, सभी दुकानदारों को 10 दिन के भीतर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया है। बस स्टैंड को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए यह मुहिम चलाई गई है, ताकि यहां पर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जा सके।


दूसरे चरण में शिफ्ट किए जाएंगे खोखे
नगर परिषद सुजानपुर की ओर से दूसरे चरण में एक माह के भीतर दुकानदारों की ओर से लगाए गए स्थाई खोखों को हटाकर अन्य जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा। स्थानीय प्रशासन की ओर से अतिक्रमण को हटाने के लिए कड़ा रूख अख्तियार किया गया है।


कोट
फिलहाल अतिक्रमण करने वाले 12 दुकानदारों के चालान कर सात रेहड़ी और खोखनुमा अस्थाई खोखों को जब्त किया गया है। सभी खोखों को नाली के ऊपर से हटाकर दूसरी जगह एक माह के भीतर शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

-रमन शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सुजानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें