फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने ली करवट, अंधड़ के साथ बारिश और बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर में अंधड़ के साथ हुई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है। वहीं, बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं अंधड़ से कई क्षेत्रों में नुकसान हुआ है और बिजली गुल रही। इसके अलावा गेहूं की कटाई कर रहे किसानों को बारिश और तूफान से परेशानियां झेलनी पड़ी। कई जगह कटाई कर सूखने के लिए रखी फसल भी भीग गई। कोठी गांव में पशुशाला की छत भी उड़ गई। इससे मालिक को नुकसान हुआ है। पशुशाला मालिक राकेश कुमार गरीब परिवार से संबंध रखता है। उसने प्रशासन से सहायता की मांग की है। वहीं, हार डुगाड़ वाया कुल्हेड़ा सड़क पर शहतूत का पेड़ गिर गया। इस कारण सड़क करीब दो घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सहायता से पेड़ को सड़क से हटाया गया। इसके अलावा जिले के गांव चमनेड़, लंबलू, रज्यार आदि में रात से सुबह 11 बजे बिजली की आंख मिचौनी लगी रही। ग्राम पंचायत टिक्कर में भी रातभर बिजली गुल रही। गांव में जागरण रखा गया था। बिजली न होने के कारण संबंधित परिजनों और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। जनरेटर लगाकर उन्हें कार्यक्रम करवाना पड़ा। इसके अलावा बड़सर के गवली कोठी गांव में रात करीब नौ बजे गुल हुई बिजली सुबह नौ बजे बहाल हुई। लोगों ने कहा कि बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए बोर्ड को इसकी शिकायत की गई, तो 12 घंटे के बाद बिजली आपूर्ति को बहाल किया गया। विद्युत उपमंडल बड़सर के अधिशाषी अभियंता वतन सिंह का कहना है कि अंधड़ और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति ठप हुई थी। सुबह बिजली बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें