फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार बस के बारे में पूछने पर भड़के चालक-परिचालक, पीटा यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। बार-बार बस के बारे में पूछताछ करने पर एचआरटीसी के चालक और परिचालक ने बिलासपुर जिले के घुमारवीं के रहने वाले एक यात्री की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि बस स्टाफ ने यात्री को पूर्व में बस रूट और समयसारिणी के बारे में पूरी जानकारी दे दी थी। आरोप है कि युवक सारी सूचना मिलने के बावजूद बार-बार पूछताछ कर एचआरटीसी के चालक और परिचालक को तंग कर रहा था। इस पर आपा खोते हुए बस स्टाफ ने युवक की पिटाई कर दी और उसे पुलिस चौकी जाहू ले गए।
विज्ञापन

यह मामला शनिवार शाम का है। धर्मपुर से रिकांगपिओ जा रही सरकाघाट डिपो की बस शाम साढ़े पांच बजे जाहू में रुकी। बस ने जाहू बस अड्डे पर 15 मिनट के लिए रुकना था। सभी सवारियां और बस स्टाफ चाय पीने और शौचालय आदि में व्यस्त हो गए। इस दौरान मंडी जाने के लिए बिलासपुर जिले के घुमारवीं निवासी एक युवक ने बस के न चलने पर चाय पी रहे ड्राइवर, कंडक्टर से बार बार बस के चलने के समय और पहुंचने के समय को पूछना शुरू कर दिया। इस कारण चालक व परिचालक भड़क गए और उन्होंने युवक की पिटाई कर दी। युवक ने भी बदले में अपने हाथ चलाए। स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को छुड़ाया। बस चालक ने पुलिस चौकी जाहू में इसकी सूचना दी। पुलिस शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों को चौकी ले गई। इस मारपीट के कारण बस करीब एक घंटा देरी से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई। इस कारण बस की सवारियों को भी समस्या का सामना करना पड़ा। जाहू पुलिस चौकी प्रभारी परमजीत सिंह ने कहा कि शिकायत आने के बाद दोनों पक्षों को चौकी बुलाकर पूछताछ की गई। बस चालक और कंडक्टर को भेज दिया गया है। देर शाम तक मामला दर्ज नहीं हुआ। पुलिस पूछताछ और छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें