फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के लिए महिला शक्ति के साथ बहुत जरूरी : अनुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर महिला मोर्चा के सम्मेलन का आयोजन वीरवार को टाउन हाल हमीरपुर में किया गया। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जयराम ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही दे सकते हैं। इसलिए मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए प्रदेश की चारों सीटों से इस बार भी भाजपा के प्रत्याशियों को संसद में भेजना होगा। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नाम पूरे विश्व में ऊंचा किया है। उन्होंने पांच साल के कार्यकाल में देश के हर वर्ग का ख्याल रखा है।
विज्ञापन

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि सभी को पता है कि नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, वह करते हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य करवाए गए हैं। हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में उन्हें महिलाओं का भरपूर सहयोग मिला है। पिछले चुनाव में भी महिलाओं ने अपना अहम योगदान दिया था। इस बार भी महिलाओं का पूरा सहयोग मिलेगा। हमीरपुर की महिलाएं कितनी सशक्त हैं, इसका प्रमाण यहां जुटी भीड़ को देखकर मिल गया है। उन्होंने कहा कई कार्यों में कांग्रेस ने अड़ंगा डाला था। इन सभी कार्यों को प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद गति प्रदान की गई है। विकास के दम पर ही लोकसभा सीट से भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, संगठन मंत्री एवं वाइस चेयरमैन संजीव कटवाल, विधायक नरेंद्र ठाकुर, हमीरपुर के प्रभारी एवं हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष इंदु गोस्वामी, जिला अध्यक्ष राज कुमारी ठाकुर, जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, अंकुश दत्त शर्मा, राजेश गौतम, हरीश शर्मा, संजीव ठाकुर, वेदप्रकाश भारद्वाज, संदीप भारद्वाज, सुलोचना देवी, दीप कुमार बजाज, प्यारे लाल शर्मा, एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा, नवीन शर्मा, वीना कपिल और भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अभयवीर लवली व जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा और अभिषेक दत्त शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें