फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक स्किड होने से युवक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। उपतहसील भोटा के तहत मोरसू बाईपास के पास बाइक स्किड होने से एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल युवक को उपचार के लिए पीएचसी भोटा लाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। वीरवार को हमीरपुर से अपने घर कुल्हेड़ा जा रहे सुखदेव सिंह (32) पुत्र भगत राम की बाइक अचानक मोरसू बाईपास के पास स्किड हो गई है। इससे उन्हें सिर और बाजू पर चोट आई है। सुखदेव को गंभीर हालत में पीएचसी भोटा लाया गया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में डॉ. इंदु पठानिया ने कहा कि सुखदेव को सिर और बाजू पर चोट आई है। सिर की चोट को देखते हुए हमीरपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें