फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरवाना गांव की शिवानी बनी मिस उतराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगती पंचायत कोट के गांव भरवाना की शिवानी चौहान मिस उत्तराखंड बनी है। शिवानी इंटरनेशनल फैशन वीक सीजन-1 की विजेता बनी है। इस दौरान उन्हें मिस क्यूटीपाई के खिताब से नवाजा गय।
विज्ञापन

उत्तराखंड के हरिद्वार में 19 और 20 फरवरी को हुए कार्तिक इवेंट फैशन शो में शिवानी ने रैंप पर जलवे बिखेेरे। इस दौरान वह विजेता चुनी गई। शिवानी इससे पूर्व मिस चंडीगढ़ रैंपवर्ड-2018 में मिस ब्यूटीफुल आइज, गॉर्जियस और अल्टीमेट भी रही है। शिवानी पेशे से फैशन डिजाइनर, मेकअप आर्टिस्ट और मॉडल है। उसके पिता प्रकाश चंद निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं, जबकि माता माया देवी गृहिणी हैं। शिवानी की इस उपलब्धि पर उन्होंने खुशी जाहिर की है। वह हरियाणवी गाने ‘हरियाणा की छोरी’ में भी काम कर चुकी हैं। शिवानी ने कहा कि लड़कियों को अपनी इच्छा के अनुसार पेशा चुनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें