फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में 29017 किसानों के आवेदन सत्यापित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम के तहत 33,530 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें 29,017 किसानों के आवेदन पत्र सत्यापित किए जा चुके हैं। अतिरिक्त उपायुक्त रतन गौतम ने बचत भवन में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लांचिंग कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के पश्चात यह जानकारी दी। रविवार को गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम की लांचिंग की गई।
विज्ञापन

जिसका जिला मुख्यालय तथा ब्लॉक मुख्यालय पर किसानों को सीधा प्रसारण दिखाया गया है। रतन गौतम ने कहा कि जिला हमीरपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत 51 कनाल से कम भूमि के किसानों को चयन किया जा रहा है। चयनित किसानों को कृषि के लिए प्रति वर्ष छह हजार की मदद सरकार द्वारा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि योजना के प्रभावी ढंग से कार्यान्वयन के लिए राजस्व विभाग नोडल विभाग के रूप में कार्य कर रहा है। इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर समितियों का गठन किया गया है।

लांचिंग होते हुए ट्रांसफर हुए खातों में दो-दो हजार
हमीरपुर। प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि कार्यक्रम की गोरखपुर में लांचिंग होते ही हमीरपुर के बचत भवन में सीधा प्रसारण देख रहे करीब 13 किसानों के खाते में दो हजार की पहली किस्त ट्रांसफर होने का मेसेज भी मोबाइल फोन पर देखते ही लाभार्थियों के चेहरे भी खिल गए। इसमें डोहरू गांव के सुरेश कुमार, चौकी के गुरदेव जगोता, डोहरू के कमल देव, स्वाहल के विपिन कुमार, मझोट के राजेंद्र कुमार, मोंही के चुन्नी लाल, मन्याणा के रवि कुमार, बल्ह के भगवान दास, सियुणी की सलोचना देवी, ध्वाल खुर्द के मुखत्यार के खातों में प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि की लांचिंग के साथ ही दो हजार रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें