फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के आ रहे अपात्रों के आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के लिए अपात्र लोगों के भी आवेदन आ रहे हैं। गैस कनेक्शन होने के बाद भी कनेक्शन के लिए लोग आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में दूसरे चरण में गैस कनेक्शन के लिए 505 अपात्र परिवारों ने आवेदन किया। दूसरे चरण में जिले में विभाग ने तीन हजार परिवारों को गैस कनेक्शन वितरित किए हैं। जिलाभर में अब तक 5490 परिवारों को गैस कनेक्शन मिल चुके हैं। प्रदेश सरकार द्वारा पात्र परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। लेकिन, कुछ अपात्र भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर रहे हैं।
1 जनवरी 2018 से पहले के परिवारों को ही यह गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। 1 जनवरी 2018 के बाद जितने भी नए परिवार बने हैं वे इसके लिए पात्र नहीं होंगे, लेकिन दूसरे चरण में गैस कनेक्शन के लिए ऐसे भी कुछ परिवारों ने आवेदन किया। इसके साथ जिनके पास पहले से ही गैस कनेक्शन हैं उन्होंने ने भी इसके लिए आवेदन किया। लेकिन, विभाग ने ऐसे परिवारों को अपात्र घोषित कर सूची में दर्ज नहीं किया है। जिला में पहले चरण में 2490 परिवारों और दूसरे चरण में 3000 परिवारों को गैस कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं। अब इसके बाद तीसरा चरण शुरू होगा। हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। जिन घरों में गैस कनेक्शन नहीं था अब उन घरों में भी गैस कनेक्शन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग हमीरपुर के नियंत्रक शिवराम राही ने कहा कि दूसरे चरण में अपात्र 505 परिवारों ने आवेदन किया था। उन्होंने कहा कि इन परिवारों का सूची से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें