भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत खरवाड़ गांव के पास सड़क किनारे डंगा धंसने के कारण बांस से लदा हुआ एक ट्रक करीब तीस फीट नीचे लुढ़क गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। जिसे भोरंज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। दुर्घटना के समय चालक ट्रक में अकेला था। वहीं, भोरंज पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
शनिवार दोपहर बाद भोरंज उपमंडल के बलोड़ गांव निवासी विपन कुमार बांस से लदे ट्रक को होशियारपुर ले जा रहा था। खरवाड़ गांव के पास सड़क किनारे का डंगा धंसने के कारण ट्रक सड़क के नीचे लुढ़क गया। इस संबंध में पुलिस थाना भोरंज के एसएचओ कुलवंत का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की टीम घटनास्थल पर भेजी गई है।