फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोटा में एक दर्जन स्कूल बसों का निरीक्षण, एक का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस चौकी भोटा के तहत भोटा कस्बा में 12 स्कूल बसों का औचक निरीक्षण किया गया। यातायात नियमों की उल्लंघना पर एक बस का मौके पर चालान किया है। पुलिस ने बुधवार सुबह सवा आठ से नौ बजे तक पेट्रोल पंप भोटा के पास नाका लगाकर बसों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने स्कूल बसों में ओवरलोडिंग, स्पीड गवर्नर, बसों में कंडक्टर और चालक परिचालकों के दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान एक बस का चालान नियमों की उल्लंघना पर किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई बस ऑपरेटरों ने नाके से पीछे ही सीटों में अधिक संख्या में बैठाए बच्चों को उतारकर स्कूल की अन्य बसें मंगवाकर उन बच्चों को स्कूल भेजा। पुलिस को लगातार स्कूल बसों में नियमों की उल्लंघना और अनियमितताओं की शिकायत मिल रही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने क्षेत्र से गुजरने वाली बसों में होने वाले यातायात नियमों की उल्लंघना पर शिकंजा कसा है।
विज्ञापन

सुबह की गई पुलिस की इस कार्रवाई की भनक कई बस ऑपरेटरों और स्कूल संचालकों को लग गई। इस कारण नाके से पीछे ही बस ऑपरेटर चौकन्ने हो गए। इस कारण केवल एक ही बस का चालान हुआ। हालांकि नूरपुर हादसे के बाद सरकार और पुलिस ने स्कूली बसों के लिए कई नियम बनाए हैं, लेकिन कई बस ऑपरेटर और स्कूल संचालक नियमों को ताक पर रखकर बसों को बच्चों के लिए भेजते हैं। लोगों में राजेश कुमार, विपिन शर्मा, मोहित डटवालिया, प्रकाश चंद आदि ने पुलिस से स्कूल बसों का समय समय पर निरीक्षण करने की मांग उठाई है। इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी भोटा सुखदेव का कहना है कि सुबह 12 स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एक बस में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना पाई गई। जिस पर उसका चालान किया गया है। उन्होंने कहा कि नियमों की उल्लंघना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

पांच अन्य वाहनों के भी किए चालान
भोटा में स्कूल बसों के निरीक्षण को लगाए गए नाके के दौरान पुलिस ने पांच अन्य वाहन चालकों के चालान भी किए हैं। इनमें अधिकतर दोपहिया चालक शामिल रहे। इन वाहन चालकों में से अधिकतर ने हेलमेट नहीं पहना था और न ही इनके पास लाइसेंस था। पुलिस की कार्रवाई की खबर मिलते ही वाहन चालक नियमों का पालन करते हुए वहां से गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें