फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना का महारल को पराजित कर जीत का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। एनएसयूआई इकाई बड़सर के सौजन्य से बिझड़ी के ताल स्टेडियम में दो दिवसीय खुली कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक राणा ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों का जिंदगी में काफी महत्व है। युवाओं को अपने खेल में निखार लाने के लिए हमेशा अनुशासन का पालन करना चाहिए। उन्होंने इस कबड्डी प्रतियोगिता के लिए एनएसयूआई इकाई बडसर की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने आयोजकों को 10000 रुपये नकद सहायता के रूप में दान किए।
विज्ञापन

ताल स्टेडियम में पहुंचने पर आयोजकों ने अभिषेक राणा का जोरदार स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 15 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का समापन 11 नवंबर को होगा। समापन समारोह में स्थानीय विधायक इंद्रदत्त लखनपाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे। प्रतियोगिता का प्रथम मैच महारल और ऊना की टीम के बीच खेला गया। इसमें ऊना की टीम ने महारल को 4 अंकों से हराया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए भोजन की भी सुविधा है। इस मौके पर पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल राणा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रिशु पठानिया, देवेंद्र राणा, संजय पटियाल, वचित्र सिंह, संदीप, विजय कुमार, मोहिंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें