फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय खेलों में भोरंज ब्लाक बना ओवरऑल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बड़सर में चल रही जिलास्तरीय प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन वीरवार को हो गया। समापन पर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा देशराज भरवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता रही टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में शिक्षा खंड भोरंज ओवरऑल विजेता रहा। मुख्यातिथि ने कहा कि प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है कि उन्हें निखारा जाए और इस कार्य को प्राथमिक शिक्षक बखूबी निभा रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल भावना से खेलने का आग्रह किया। प्रतियोगिता में लड़कों की कबड्डी में बिझड़ी खंड विजेता और हमीरपुर खंड उपविजेता रहा। वहीं लड़कियों में गलोड़ विजेता और बिझड़ी उपविजेता रहा। खो-खो लड़कों में बिझड़ी प्रथम और हमीरपुर द्वितीय रहा।
विज्ञापन

लड़कियों में हमीरपुर प्रथम और नादौन दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन लड़कों में भोरंज प्रथम और सुजानपुर दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में नादौन प्रथम और बिझडी दूसरे स्थान पर रहा। वॉलीबाल लड़कों में भोरंज प्रथम और बिझड़ी दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में भोरंज प्रथम और नादौन दूसरे स्थान पर रहा। 50 मीटर दौड़ लड़कों में भोरंज का आदित्य प्रथम और नफीस सुजानपुर दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में पलक प्रथम और रितु हमीरपुर दूसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड में ललित हमीरपुर प्रथम और दूसरे स्थान पर सचिन बिझड़ी रहे। लड़कियों में सरिता गलोड़ प्रथम और रितु हमीरपुर द्वितीय रहीं। 200 मीटर लड़कों में दीपक हमीरपुर प्रथम और सजल सुजानपुर दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में सरिता गलोड़ प्रथम और रितु हमीरपुर दूसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ लडकों में सजल सुजानपुर प्रथम और सोनू बिझडी द्वितीय रहे। लड़कियों में सोनिका प्रथम रहीं। गोला फेंक लड़कों में सोनू प्रथम और चंद्रगुप्त दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में प्रथम सरिता गलोड़ और नजाम हमीरपुर द्वितीय रहे। लंबी कूद में दीपक हमीरपुर प्रथम, लड़कियों में रितु हमीरपुर प्रथम, ऊंचीकूद में चंद्रगुप्त प्रथम, भाषण प्रतियोगिता में भोरंज ब्लॉक प्रथम, एकलगान में नादौन प्रथम, समूहगान में भोरंज प्रथम, लोकनृत्य में नादौन प्रथम स्थान पर रहे। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी और विजेता रही टीमों के खिलाड़ी तीन अक्तूबर से चंबा में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर हरविंद्र सिंह राणा, नरेश कुमार, रोशन लाल, राजेश कुमार, रमना कुमारी, शोभा कुमारी, राजकुमारी, नीलम कुमारी सहित कई अन्य लोग और खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें