फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालमपुर, योल और धर्मशाला केवि अव्वल

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय एकता शिविर का समापन शनिवार को हो गया। समापन समारोह में एसडीएम हमीरपुर शिल्पी बेक्टा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभाओं से सभी को अभिभूत कर दिया। विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं के साथ संरक्षकों ने प्रतियोगिताओं का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

समूहगान, समूह नृत्य, नाटक, संस्कृत श्लोक उच्चारण, चित्रकला एवं काव्य पाठ में केंद्रीय विद्यालय पालमपुर तथा प्रश्नोत्तरी में केंद्रीय विद्यालय योल कैंट, रचनात्मक लेखन में केवि धर्मशाला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए। अपने संबोधन में उन्होंने समारोह के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों तथा प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव से दूर रहने और जीवन में उन्नति के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यातिथि उपायुक्त हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें