फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाल्टी में जनमंच कार्यक्रम 2 सितंबर को, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में चौथा जनमंच कार्यक्रम दो सितंबर को हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नाल्टी में आयोजित किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता सामाजिक अधिकारिता एवं कल्याण मंत्री राजीव सहजल करेंगे। इससे पूर्व नादौन विस क्षेत्र के धनेटा, बड़सर विस के चकमोह और भोरंज विस के भरेड़ी समेत तीन विस क्षेत्रों में जनमंच कार्यक्रम हो चुके हैं। मंगलवार को उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा ने चौथे जनमंच की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व में हुए जनमंच कार्यक्रमों के दौरान आई कमियों पर विस्तार से चर्चा की गई। चौथे जनमंच कार्यक्रम को बेहतर ढंग से आयोजित करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्री जनमंच के दौरान नालटी तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों की बारह पंचायतों चंगर, धनेड़, सेर बलूनी, ललीन, बारी फरनोल, बजूरी, नेरी, जंगलरोपा, नाल्टी, बारहलड़ी, दड़ूही, नारा को शामिल किया गया है। रिचा वर्मा ने कहा कि प्रत्येक विभाग प्रतिदिन प्री जनमंच की गतिविधियों तथा निरीक्षण की रिपोर्ट फोटो सहित परियोजना अधिकारी डीआरडीए की ईमेल आईडी पर भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने एसडीएम हमीरपुर को भी अपने अधीनस्थ सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्री जनमंच गतिविधियों को उपरोक्त पंचायतों में प्रभावशाली ढंग से करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर ठाकुर, एसडीएम शिल्पी बेक्टा, परियोजना अधिकारी डीआरडीए डॉ. सुनील चंदेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बाक्स:
स्वच्छता पर ऐप से दें अपनी राय
स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत हमीरपुर जिले में स्वच्छता की स्थिति को लेकर आम जनमानस अपनी राय एसएसजी 18 ऐप पर दे सकते हैं। उपायुक्त डॉ. वर्मा ने कहा कि एसएसजी 18 ऐप केंद्रीय मंत्रालय की ओर से देश भर में स्वच्छता अभियानों की सही जानकारी हासिल करने के लिए तैयार किया गया है। इस संबंध में एक अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक हमीरपुर जिले में केंद्रीय टीम द्वारा स्वच्छता को लेकर चयनित गांवों में निरीक्षण भी किया जा रहा है। इस ऐप के बारे में पंचायत प्रतिनिधियों को भी जानकारी दी गई है तथा इसके माध्यम से आम जनमानस भी स्वच्छता को लेकर अपनी राय दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें