फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों के लिए खुला कुनाह पुल

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। रानीताल-शिमला नेशनल हाईवे के तहत हमीरपुर का कुनाह पुल बसों के लिए खुल गया है। एनएच विभाग ने रिकॉर्ड समय में पुल की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया है। मंगलवार को इस पुल से सभी रूटों के लिए बसें रवाना हुईं। यह पुल बीते 12 अगस्त को हुई भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके चलते 11 दिन तक इस पुल से बसों की आवाजाही बंद रही। शिमला-धर्मशाला लंबी दूरी की बसों के लिए तरक्वाड़ी पट्टा, लंबलू और सलौणी-गलोड़ वाया कांगू वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई थी। लेकिन, सड़क तंग होनेे के कारण इन दोनों मार्गों पर जाम के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही थी। मंगलवार तड़के से बसों की आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पुल को अब मात्र भारी वाहनों के लिए 23 अगस्त तक बंद रखा गया है। पुलिस ने पुल के दोनों ओर डिडवीं टिक्कर और मोरसू के पास दो चेक पोस्ट स्थापित की हैं। जहां पर से ट्रकों समेत मल्टी एक्सल वाहनों की जांच करने के बाद आगे पुल की ओर भेजा जा रहा है। वहीं मालवाहक वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से ही भेजा जा रहा है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह का कहना है कि मंगलवार तड़के पुल पर से बसों की आवाजाही बहाल कर दी है। पुल के दोनों ओर डिडवीं टिक्कर और मोरसू के पास पुलिस चेक पोस्ट लगाई गई हैं। जहां पर भारी वाहनों को रोककर उन्हें अन्य वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त तक भारी एवं लोडिड ट्रकों की आवाजाही बंद है। उधर, उपायुक्त हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा का कहना है कि बसों और छोटे वाहनों के लिए कुनाह पुल से यातायात बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें