नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे के अंतर्गत पड़ते नादौन-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पशु औषधालय के पास एक अधेड़ महिला के सड़क किनारे गिरने से मौके पर मौत हो गई। महिला की पहचान 65 वर्षीय विमला देवी पत्नी जय चंद निवासी बल्ह बागड़ू मझीण जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने सूचना मिलते की केस दर्ज कर मौत के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
महिला के पुत्र रसवीर ने बताया कि वह अपनी माता को घर से कांगू किसी काम से बाइक पर जा रहा था। लेकिन, नादौन में पशु औषधालय के पास जब कुछ देर आराम करने के बाद वह चलने को दोबारा तैयार हुई तो अचानक उनकी माता को चक्कर आ गया और वह सड़क पर ही गिर गई। जिसे तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक विमला की मौत हो चुकी थी। इस संबंध में थाना प्रभारी महेंद्र परमार ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।