फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्स व ठेका पर रखे कर्मचारी किए जाएं नियमित : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न, बोर्डों, निगमों के कर्मचारियों की राज्यस्तरीय बैठक हमीरपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय राज्य सर्व कर्मचारी महासंघ के चेयरमैन सुभाष लांबा ने की। इस मीटिंग में अखिल भारतीय राज्य सर्व कर्मचारी महासंघ के महासचिव श्रीकुमार व वाइस चेयरमैन सविता कुमारी ने विशेष रूप से भाग लिया। मीटिंग में प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की मांगों को लेकर चर्चा हुई। जिसमें नई पेंशन स्कीम का जबरदस्त विरोध किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों के हित में नहीं है। केंद्र व राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण विभागों में 50 फीसदी से अधिक कर्मचारी ठेका व आउटसोर्स के आधार पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

मीटिंग में मांग की गई कि पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किया जाए तथा सभी ठेका व आउटसोर्स मजदूरों को रेगुलर किया जाए। ठेका व आउटसोर्स प्रथा बंद की जाए और रिक्त पड़े पदों की नियमित भर्ती की जाए। समान काम का समान वेतन जारी किया जाए। बोर्ड, निगमों व अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण बंद किया जाए। मीटिंग में सर्व सम्मति से सर्व कर्मचारी महासंघ की 36 सदस्यीय राज्य कमेटी का गठन किया गया। जिसमे कुलदीप सिंह खरवाड़ा को हिमाचल प्रदेश सर्व कर्मचारी महासंघ का संयोजक चुना गया और अजय शर्मा को सह संयोजक चुना गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य स्तरीय सर्व कर्मचारी महासंघ का राज्य स्तरीय सम्मेलन किया जाएगा। जिसमे इन मुद्दों को लेकर संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें