फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल बनने को पहले दिन 48 अभ्यर्थियों ने दिए साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस लाइन हमीरपुर में रविवार को पुलिस भर्ती के कांस्टेबल पदों के लिए साक्षात्कार आरंभ हो गए हैं। रविवार को पुरुष आरक्षियों के साक्षात्कार का आयोजन किया गया। पहले दिन साक्षात्कार के लिए 50 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें 48 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार में पहुंचे जबकि 2 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थी अपने निर्धारित दस्तावेजों सहित सुबह ही इंटरव्यू स्थल पर पहुंच गए थे। साक्षात्कार का दौर देर शाम तक चलता रहा। पुलिस विभाग में 58 पुरुष आरक्षियों के पदों को भरा जा रहा है।
विज्ञापन

22 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इनमें महिला आरक्षी भी शामिल हैं। 15 महिला आरक्षियों व 11 चालकों के पद भरे जाएंगे। इस संबंध में अभ्यर्थियों को संबंधित पुलिस थानों के माध्यम से बुलावा पत्र भेजे गए हैं। इस संबंध पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि कि अभ्यर्थी तीन पासपोर्ट साइज फोटो, दसवीं और बारहवीं के प्रमाणपत्र, हिमाचली बोनोफाइड, रोजगार कार्यालय से पंजीकरण प्रमाणपत्र, आईआरडीपी प्रमाणपत्र, अनुसूचित जाति, जनजाति प्रमाणपत्र सहित चालक के लिए लाइसेंस लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि रविवार को 50 आरक्षी बुलाए गए थे। इनमें से 48 ही इंटरव्यू में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें