फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में आईटीआई नौदान ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। आईटीआई नादौन रैल में आयोजित पुरुष वर्ग की 12वीं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को वॉलीबाल के क्वार्टर फाइनल में आईटीआई ज्वालाजी ने आईटीआई लंबूल को 2-1 से पराजित किया। वहीं दूसरे मुकाबले में नादौन ने लंबलू को हराया। पहले सेमीफाइनल मैच में सुजानुपर ने लंबलू को 3-0 से पराजित किया। संस्थान के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह परमार ने कहा कि इन खेलों के आयोजन के लिए शिक्षा विभाग से 12 पीईटी और डीपी को बुलाया गया है।
विज्ञापन

खो-खो के फाइनल मुकाबले में नादौन ने हसोर को 9-3 से पराजित किया। कबड्डी के क्वार्टर फाइनल में भोरंज ने जौड़ेअंब को पराजित किया। वहीं लंबलू ने हसोर को 39-33 से पराजित किया। सेमीफाइनल में ज्वालाजी ने सुजानपुर को हराया। दूसरे मुकाबले में लंबलू ने नादौन का हराया। 100 मीटर में लंबलू प्रथम, नादौन द्वितीय, 400 मीटर में लंबलू प्रथम द्वितीय विश्वकर्मा, 800 मीटर में बणी प्रथम, लंबूल द्वितीय स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता का समापन 29 मार्च को किया जाएगा। इस मौके पर पुुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें