फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गारली में हांफी सरकारी बस, खेड़ी में फंसा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल के अंतर्गत पड़ते गारली धबड़ियाणा और बघेड़ मंगनोटी सड़क करीब पांच घंटे बंद रही। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गारली हमीरपुर वाया गालियां रूट पर एचआरटीसी की बस में तकनीकी खराबी आने के कारण सुबह करीब सवा नौ बजे प्राचीन महादेव मंदिर गारली के नजदीक करीब पांच घंटे खड़ी रही। वहीं दूसरी तरफ कुछ दूरी पर उसी मार्ग पर खेड़ी गांव में ट्रक सड़क के बीच फंस गया। जिसके कारण सड़क पांच घंटे तक बंद रही। इन दोनों घटनाओं के बीच बिना वजह गलोड़-उखली-हमीरपुर रूट की एचआरटीसी बस फंस गई। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं।
विज्ञापन

करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की सहायता से ट्रक को हटाया गया। इसी बीच एक सरकारी बस और निजी बस का रूट भी प्रभावित हुआ। लगभग पांच घंटे तक वाहन चालकों को लंबे जाम में खड़ा रहना पड़ा। वहीं सवारियों को कई किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ा। इस संबंध में कार्यकारी क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर देशराज ने कहा कि प्रेशर पाइप लीक होने से बस खराब हुई है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही कारीगर को बस ठीक करने के लिए भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें