फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर कालेज के छात्रों ने जानी रोजगार की संभावनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में करिअर व काउंसलिंग कमेटी द्वारा बुधवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी योगराज धीमान ने महाविद्यालय में अध्ययनरत विभिन्न संकायों के अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को इस सेमिनार में रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं, लेकिन छात्र इससे अनभिज्ञ हैं।
विज्ञापन

धीमान ने बताया कि केंद्र सरकार में नौकरियों की भरमार है पर हिमाचल से बहुत कम लोग ही इनके लिए आवेदन करते हैं। उन्होंने छात्रों को स्नातक की शिक्षा पूरी कर उनकी रुचि के अनुसार उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने के लिए प्रवेश प्रक्रिया व भारत के प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थानों की जानकारी मुहैया करवाई। रोजगार अधिकारी ने छात्रों का आह्वान किया कि वे यूपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लें ताकि उन्हें करिअर के बेहतर विकल्प मिल सकें। इससे पूर्व उप प्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा ने कहा कि यदि छात्रों को शिक्षा के साथ ही रोजगार की संभावनाओं की जानकारी हो तो वे ज्यादा एकाग्रता के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं। करिअर और काउंसलिंग कमेटी के समन्वयक प्रो. रविंद्रपाल, प्रो. रवि दत्त, प्रो. कुसुम शर्मा, प्रो. कल्पना चड्ढ़ा, प्रो. बोंविंद्र कटोच, प्रो. सौरभ सूद, प्रो. सपना शर्मा, प्रो. लवली राणा सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें