फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में श्वेता प्रथम, नविता रही द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में श्वेता प्रथम
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र ने करवाई गई खंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता, मेधावी सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से विकास खंड हमीरपुर के युवाओं के लिए राष्ट्र विकास में युवा भूमिका पर खंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शीर्षक देश भक्ति व राष्ट्र निर्माण रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त जिला युवा समन्वयक जोगेंद्र नाथ शर्मा ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के जिला युवा समन्वयक डॉ. लाल सिंह ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने भाषण प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को इनाम देकर सम्मानित भी किया। भाषण प्रतियोगिता में श्वेता कुमारी ने प्रथम, नविता कुमारी ने द्वितीय और अंकिता शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर डॉ. राकेश शर्मा, नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के लेखाकार इंद्र पाल गोयल व समाजसेवी ललिता जसवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में जय भीम युवा मंडल अणु के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के राष्ट्रीय स्वयंसेवी सफल डोगरा, ज्योति शर्मा, चंदन, अंकिता, अंकुश, अंजलि, अमित, चुन्नीलाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें