फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढटवाल क्षेत्र में आईपीएच फील्ड स्टाफ की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग बड़सर के ढटवाल क्षेत्र में फील्ड कर्मचारियों का टोटा है। साढ़े तीन दर्जन टैंकों में पानी सप्लाई और रखरखाव का जिम्मा महज 34 कर्मचारियों के हवाले हैं। इन कर्मचारियों में से करीब आधा दर्जन कर्मचारी इस साल सेवानिवृत्त होने वाले हैं, ऐसे में क्षेत्र में पेयजल सप्लाई की समस्या और भी गहराने वाली है।
विज्ञापन

लोगों में नरेश कुमार, प्रदीप कुमार, दलीप सिंह, देवराज, कर्ण सिंह, आराध्या, माया देवी आदि का कहना है कि ढटवाल क्षेत्र के करीब साढ़े तीन दर्जन टैंकों की देखरेख का जिम्मा पूर्व में 60 कर्मचारियों के हवाले था। साल दर साल कर्मचारी सेवानिवृत्त होते गए। कुछेक का दूसरे स्टेशनों के लिए तबादला हो गया। ऐसे में वर्तमान में साढ़े तीन दर्जन टैंकों का जिम्मा महज 35 कर्मचारियों के हवाले रह गया है। उनमें से भी अक्तूबर माह के शुरू में विभाग द्वारा एक दर्जन कर्मचारियों की तैनाती की गई। इससे पूर्व इन टैंकों का जिम्मा महज 22 कमचारियों के हवाले था। ऐसे में कर्मचारियों को पेयजल आपूर्ति देने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि समस्या बारे संबंधित विभाग को कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि कर्मचारियों के रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए।
उधर, आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता सुशील कुमार का कहना है कि अक्तूबर माह के शुरू में एक दर्जन कर्मचारियों की तैनाती की गई है। शेष रिक्त पदों के बारे उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें