फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह में गेट के नाम पर महज दो पिल्लर खड़े हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के मुख्य द्वार का निर्माण कार्य बजट होने के बावजूद पूरा नहीं हो पाया है। तीन माह पहले कॉलेज प्रबंधन द्वारा मुख्य गेट का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था, लेकिन यह कार्य मात्र पिल्लर खोदने और उन्हें भरने तक ही सीमित रहा। बीते डेढ़ माह से कॉलेज गेट का निर्माण कार्य रुका पड़ा है। कॉलेज प्रबंधन ने इस गेट के निर्माण के लिए तीन लाख रुपये लोक निर्माण विभाग के पास जमा करवाए हैं। विभाग ने तीन माह में केवल पिल्लर ही भरे हैं और गेट का शेष कार्य नहीं किया है। जिस कारण छात्र संगठनों ने विभाग व कॉलेज प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

कॉलेज के मुख्य रास्ते पर गेट बनाने के लिए खोदी गई मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। मिट्टी के ढेर और पिल्लर छात्रों को आवाजाही मे बाधा बन रहे हैं। वहीं निर्माण सामग्री के भी मुख्य रास्ते पर बिखरे होने के कारण छात्रों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। कॉलेज छात्र संगठनों व अन्य छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन व विभाग से मुख्य द्वार का कार्य जल्द पूरा करने की मांग उठाई है। उधर, कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एचएस जंवाल का कहना है कि कॉलेज की लाइब्ररी की बेसमेंट में मल्टीपर्पस कमरों का निर्माण कार्य भी शुरू किया गया है। जिसके लिए विभाग के पास तेरह लाख जमा करवा दिए हैं। विभाग द्वारा कमरों के निर्माण के साथ साथ ही गेट का निर्माण भी करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें