फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरी और बाजरे का बीज पहुंचा कृषि विभाग के पास

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग के पास पहुंचा चरी और बाजरे का बीज
विज्ञापन

विभाग ने डिमांड के अनुसार कृषि विक्रय केंद्रों में भेजा बीज
चरी का 2900 और बाजरे का 1100 क्विंटल बीज विभाग के पास पहुंचा
चरी के प्रति क्विंटल बीज पर 2425 और बाजरे पर 3900 रुपये अनुदान दिया जाएगा
कृषि विभाग के पास सिरमौर जिले का 109 क्विंटल अदरक का बीज भी पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। कृषि विभाग हमीरपुर के पास चरी और बाजरे का बीज पहुंच गया है। विभाग ने जिले के सभी कृषि विक्रय केंद्रों में डिमांड के अनुसार बीज भेज दिया है। कृषि विभाग के पास चरी का 2900 क्विंटल और बाजरे का 1100 क्विंटल पहुंचा है। इसमें चरी के प्रति क्विंटल बीज पर 2425 रुपये और बाजरे के प्रति क्विंटल बीज पर 3900 रुपये अनुदान प्रदान किया जाएगा। वहीं, विभाग के पास सिरमौर जिले का प्रसिद्ध अदरक का 109 क्विंटल बीज भी पहुंच गया। अदरक का बीज कृषि विक्रय केंद्रों में सौ रुपये प्रति किलो मिलेगा।
विज्ञापन

जिले के किसान चरी, बाजरा और अदरक का बीज लेने के लिए जल्द अपने नजदीकी कृषि विक्रय केंद्रों में संपर्क करें। मक्की की फसल के साथ खेतों में बीजे जाने वाला चरी और बाजरे का बीज कृषि विक्रय केंद्रों में पहुंच गया। चरी का प्रति क्विंटल बीज 2425 रुपये अनुदान के साथ 2600 रुपये में मिलेगा। जबकि बाजरे का बीज प्रति क्विंटल 3900 रुपये अनुदान के साथ 4000 रुपये में मिलेगा। चरी और बाजरा पशुओं के लिए चारे का एक बेहतर साधन है। किसान बिना देरी करते हुए बीज लेने के लिए कृषि विक्रय केंद्रों में पहुंचे। इस संबंध में कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक युद्धवीर सिंह पठानिया ने कहा कि किसानों को बेहतर क्वालिटी का बीज प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चरी और बाजरे का बीज कृषि विक्रय केंद्रों में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें