फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झरेडी गांव में पशुशाला जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगू (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत ग्राम पंचायत बढेड़ा के गांव झरेड़ी में आग से स्लेटपोश पशुशाला जलकर राख हो गई। इस घटना में पीड़ित परिवार को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पंचायत प्रतिनिधियों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी धनेटा में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी हैैै। बुधवार रात को अचानक आग लगने से ओमी चंद पुत्र मान चंद की स्लेटपोश पशुशाला जलकर राख हो गई है। रात करीब 12 बजे पशुशाला में यह आग लगी है। मालिकों ने मवेशियों को आग की चपेट में आने से बचाया। ओमी चंद और उनकी पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

ओमी चंद ने कहा कि आग के कारण पशुशाला में मवेशियों के लिए रखा घास और तूड़ी जलकर राख हो गई। रात को ओमी चंद के पड़ोसी ने पशुशाला से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। उसने पीड़ित परिवार को इस बारे में बताया। आग लगने की सूचना ओमी ने पंचायत प्रधान सुषमा कुमारी को दी। इस पर पंचायत प्रधान और उपप्रधान राजेश कुमार ने मौके का मुआयना किया। इस दौरान पंचायत प्रधान ने पुलिस चौकी धनेटा में पशुशाला में आग लगने की सूचना दी। पुलिस चौकी प्रभारी धनेटा शीशपाल का कहना है कि मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के बयान कलमबद्ध कर आग लगने के कारणों की छानबीन शुरू कर दी। पंचायत प्रधान और उपप्रधान ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें