फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से बैंक शाखा का बिजली मीटर और वाटर प्योरिफायर जला

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा हमीरपुर में शॉर्ट सर्किट होने से बिजली मीटर और वाटर प्यूरीफायर जल गया है। आग से बैंक की शाखा में करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। बैंक में लगे अलर्ट सिस्टम के माध्यम से आग लगने की सूचना मोबाइल पर ही अधिकारियों को मिल गई। आधी रात को ही बैंक अधिकारी बैंक पहुंच गए। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। इसके बाद दमकल विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने जब बैंक को खोला तो मीटर के चारों तरफ आग लगी थी। इस दौरान मीटर के साथ रखा वाटर प्यूरीफायर भी आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

इस आग की घटना से करीब 60 हजार का नुकसान हुआ है। बैंक में यह आग शनिवार देर रात लगी। बैंक में अलर्ट सिस्टम न होता तो यह घटना बड़ी भी हो सकती थी। बैंक सहित आसपास के घरों और दुकानों को भी काफी नुकसान पहुंच सकता था। बैंक के कागजात पूरी तरह से सुरक्षित हैं। कंप्यूटर आदि को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बैंक के दरवाजे पूरी तरह से बंद होने के चलते आग के धुएं से बैंक की छत सहित अन्य सामान पर काली परत चढ़ गई है। इसी के चलते रविवार को छत की सफाई और अन्य सामान की सफाई की गई। इस संबंध में बैंक प्रबंधक राजेश बहल ने कहा कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। सोमवार को बैंक में पहले जैसी ही बेहतर व्यवस्था मिलेगी। इसके लिए रविवार को भी कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना में करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें