फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से हड़ताल पर रहेंगे प्राथमिक सहायक शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
ताल/हमीरपुर। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड हमीरपुर अपनी मांगें पूरी न होने पर सात मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएगा। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने इस बार खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भी प्रेषित किया है। संघ के प्रधान नरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा और महासचिव विरेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीते 16 वर्षों से शोषण झेल रहे प्राथमिक सहायक शिक्षकों को यदि छह मार्च तक वित्तीय लाभों की अधिसूचना जारी नहीं की तो राजकीय प्राथमिक शिक्षक सात मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

जिसकी पूरी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग की होगी। संघ के प्रधान नरेश शर्मा ने कहा कि वित्तीय लाभों में जेबीटी के बराबर वेतनमान (10300-4200 ग्रेड पे) और अन्य लाभ जैसे डीए और इंक्रीमेंट शामिल हैं, प्राथमिक सहायक शिक्षकों को मिलें। यदि सरकार इसकी अधिसूचना जारी नहीं करती है तो प्राथमिक शिक्षक हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर सात मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे और शिमला में आयोजित धरने में सात मार्च को शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें