फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावों में होने वाले व्यय की निगरानी को टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत हमीर भवन में चुनावों में होने वाले व्यय की निगरानी के लिए गठित विभिन्न टीमों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान विभिन्न प्रत्याशियों की ओर से किए जाने वाले खर्च की निगरानी के लिए चुनाव आयोग के नवीनतम दिशा-निर्देशों के अनुसार सहायक व्यय प्रेक्षक, वीडियो निगरानी टीम, वीडियो देखने तथा लेखा टीम गठित की गई है। जिला हमीरपुर के हर विधानसभा क्षेत्र में एक सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। जो चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त व्यय प्रेक्षक को भी रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न टीमों के प्रमुखों और सदस्यों को उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के प्रति प्रशिक्षित किया गया। सभी टीमों को विभिन्न प्रकार की दैनिक गतिविधियों का लेखा-जोखा रखने के बारे में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान व्यय निगरानी के लिए गठित उड़नदस्ते और निगरानी टीम को प्रशिक्षित किया गया। बैठक में चुनाव व्यय से संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा व्यय निगरानी तंत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर तहसीलदार चुनाव बलवीर बहादुर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें