फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेअंब में अग्रिकांड से दुकान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत पड़ते कालेअंब गांव में आग से एक दुकान राख हो गई है। दुकान में आग मंगलवार देर रात लगी, जिसका पता बुधवार सुबह करीब सवा पांच बजे चला। आग की घटना का पता चलने पर ग्रामीणों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने दुकान में लगी आग पर काबू पाया और साथ लगती एक अन्य दुकान और घर को आग से बचाया। वहीं, नालटी हार में भी मंगलवार देर शाम एक घर के बिजली तारों में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया और घर को जलने से बचाया।
विज्ञापन

कालेअंब में मौजी राम पुत्र गोविंद राम की दुकान में मंगलवार देर रात को आग लग गई। बुधवार सुबह सैर पर निकले कुछ ग्रामीणों ने दुकान से आग की लपटें और धुआं उठते देखा। इस पर दमकल विभाग और दुकान मालिक को सूचना दी। जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया था और दुकान का शटर आग से लाल हो गया था। कर्मियों ने शटर को तोड़कर अंदर लगी आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकान के अंदर रखा सामान तो जल गया लेकिन, दमकल विभाग ने एक अन्य दुकान और मकान को आग की चपेट में आने से बचा लिया। इस अग्निकांड में दुकान में रखा पेंट, स्टेशनरी, मनियारी के सामान सहित टीवी और फ्रिज आदि जलकर राख हो गए। जिससे पीड़ित परिवार को करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है। जिला अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने कहा कि टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाकर अन्य दुकान और घर को आग से बचा लिया है। आग के कारण पीड़ित परिवार को करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है। आग का प्रारंभिक कारण शार्ट सर्किट लग रहा है। वहीं, नालटी हार में तारों में हुए शार्ट सर्किट के कारण लगी आग को भी बुझाकर घर को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें