फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों के लिए बजट में हो 500 करोड़ का प्रावधान : एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला बार एसोसिएशन ने उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन भेजा। जिसमें जिला बार एसोसिएशन ने कहा है कि एसोसिएशन बार काउंसिल ऑफ इंडिया की सभी मांगों का समर्थन करती है और इन मांगों को वकीलों के हित में लागू करने की मांग करती है। उनकी मांगों में मुख्य रूप से देश की सभी बार एसोसिएशन में चैंबर, पर्याप्त भवन, आवास, लाइब्रेरी, शौचालयों आदि की व्यवस्था हो।
विज्ञापन

इसके साथ ही बजट में वकीलों के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान, इंश्योरेंस कवर, प्रैक्टिस कर रहे वकील को स्टाइपंड और वित्तीय सहायता के लिए किया जाए। हरियाणा की तर्ज पर एडवोकेट्स के लिए भवन बनाने को भूमि के कम रेट तय किए जाएं। लीगल सर्विसिस अथॉरिटी एक्ट में जरूरी बदलाव आवश्यक हैं। सभी एक्ट तो रिटायर न्यायाधीश, ज्यूडिशियल ऑफिसर के लिए हैं, में सुधार किया जाए ताकि योग्य एडवोकेट्स भी इनके लिए नियुक्त हो सकें। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान विश्वजीत शर्मा, उपप्रधान विक्रांत ठाकुर, सचिव कपिल भारद्वाज सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें