फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर-गलोड़ सड़क आज होगी सुचारू रूप से चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय से गलोड़ वाया बजूरी, मसियाणा सड़क 26 जनवरी को सुचारु रूप से चालू हो जाएगी। इस सड़क पर बजूरी कस्बे के पास पिछले करीब 20 दिनों से पेवर टाइलें बिछाने का कार्य चला हुआ था जोकि, शुक्रवार को पूरा हो गया है। हमीरपुर-गलोड़ सड़क के बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वाहन चालकों को मसियाणा से वाया खग्गल, सलासी होकर हमीरपुर पहुंचना पड़ रहा था। इससे एक घंटे के सफर को तय करने में करीब डेढ़ से दो घंटे का समय लग रहा था। पेवर टाइलें बिछाने के लिए संबंधित ठेकेदार ने 25 जनवरी तक सड़क बंद करने की अनुमति ली थी। ठेकेदार ने तय समय सीमा पर इस कार्य को पूरा कर दिया है। बता दें कि बजूरी कस्बे के पास सड़क की हालत काफी खस्ता थी। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। सड़क की टारिंग पूरी तरह से उखड़ चुकी थी। इस समस्या के समाधान करने के लिए सड़क पर पेवर टाइलें बिछाई गईं ताकि, बार-बार सड़क न उखड़े और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना न करना पड़ेे। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के कनिष्ठ अभियंता संजय कुमार ने कहा कि 26 जनवरी को सड़क सुचारु रूप से चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें