फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरथेड़ी ब्राह्मणा में आग से हार्डवेयर की दुकान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते घरथेड़ी ब्राह्मणा गांव में एक हार्डवेयर की दुकान आग लगने के कारण राख हो गई। दुकान के भीतर रखा हार्डवेयर का सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान और कई अन्य जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए हैं। पीड़ित कारोबारी का करीब पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज करवाई है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। समय रहते ही आग पर काबू पाया गया, अन्यथा दुकान के ऊपरी मंजिल पर रह रहे परिवारों को भी नुकसान हो सकता था। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जसवंत सिंह पुत्र दुर्गा दास निवासी लाहड़ डाकघर डुग्घा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार शाम को वह साढ़े सात बजे दुकान को बंद कर घर चला गया। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दुकान की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले किरायेदारों का उसे फोन आया कि उसकी दुकान से धुआं उठ रहा है और कुछ जलने की बदबू आ रही है। इस पर वह और उसकी पत्नी कार में दुकान पहुंचे। दुकान बंद थी और उसने साथ वाले दुकानदार को उठाकर शटर का ताला तोड़कर अंदर देखा तो दुकान के अंदर आग लगी हुई थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और सभी ने मिलकर आग पर काबू पाया। आग से हार्डवेयर का सामान, चार गीजर, फोटोस्टेट मशीन, कंप्यूटर, प्रिंटर, लैपटॉप, कैमरा और दस्तावेज आदि जलकर राख हो गए। एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस मौके पर गई। प्रथम दृष्टि से आग का कारण शार्ट सर्किट लग रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें