फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक...पर नाटक प्रस्तुत कर बंटोरी तालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गारली में मंगलवार को नए वर्ष के उपलक्ष्य पर वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जोगिंद्र सिंह ढटवालिया ने की। समारोह में पूर्व विधायक बड़सर बलदेव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यातिथि का स्कूल प्रबंधन कमेटी और अभिभावकों ने भव्य स्वागत किया। मुख्यातिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने देशभक्ति गीत से की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हिमाचली, राजस्थानी, पंजाबी नृत्य, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और उड़ी में हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर लघु नाटिका पेश कर खूब तालियां बटोरीं। समारोह के अंत में मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसएमसी कमेटी प्रधान राज कुमार, पूर्व बीडीसी सदस्य राकेश ठाकुर, सुखदेव राणा, लीला शर्मा, बंदना शर्मा, अमीं चंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें