फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरी अखियां दा काजल...पर प्रस्तुती देकर लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। नववर्ष के आगमन पर बिझड़ी के ताल स्टेडियम में मंगलवार के दिन मिशन संकल्प संस्था की ओर से सांस्कृतिक एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के स्कूलों नीलम पब्लिक स्कूल बीहड़ू, नवभारत पब्लिक स्कूल कोटला, किड बड्स पब्लिक स्कूल बिझड़ी, अशीम पब्लिक स्कूल बल्ह बिहाल और नामी कलाकारों ने अपनी कला से खूब समा बांधा। सलौनी सरकारी स्कूल के प्रवासी बच्चों ने तेरी अखियां दा काजल, मैं इंगलिश मीडियम पढ़ी हुई आदि गानों पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार चौधरी पहुंचे। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे बच्चों को 1100 रुपये नकद इनाम देकर सम्मानित किया और अपनी तरफ से कार्यक्रम के आयोजकों को 21000 रुपये की राशि भेंट की। आयोजक रवि कुमार ने कहा कि आने वाले समय में इससे भी बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, ताकि और ज्यादा प्रतिभाओं में निखार लाया जा सके। इस मौके पर रितु राज, मनीष, अनमोल, नीतिन पटियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें