फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के चहेतों का बन कर रहा गया महासंघ : सुमन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हमीरपुर ने मंगलवार को 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान महासंघ के कर्मचारी नेताओं ने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के इतिहास के संबंध में जानकारी दी। प्रधान सुमन बन्याल ने कहा कि संघ ने पिछले 51 वर्षों में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। महासंघ का गैर राजनीतिक स्वरूप कायम रखते हुए महासंघ ने कई आंदोलन भी किए। इसमें 1970, 1980, 1988 और 1992 के आंदोलन मुख्य हैं।
विज्ञापन

सुमन ने कर्मचारियों के तथाकथित समानांतर गुटों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से महासंघ कर्मचारियों का न होकर सरकार के चहेतों का बन कर रह गया है। इससे कर्मचारियों में निराशा और महासंघ के प्रति उदासीनता बढ़ रही है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वह असली महासंघ से जुडे़ं और उन्हीं के साथ चल कर अपनी समस्याएं उठाएं और महासंघ को मजबूत करें। इस मौके पर महामंत्री प्रदीप गौतम, वरिष्ठ उप-प्रधान रमेश धीमान, महासचिव प्रदीप गौतम, मनोज शर्मा, विपिन कुमार, देशराज शर्मा, जसवंत सिंह, विनय कुमार, जसमेर सिंह, कमल जीत, रवि पठानिया, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें