फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम गार्ड चालकों की भर्ती 13 को

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। गृह रक्षा दसवीं वाहिनी हमीरपुर जिला हमीरपुर के स्थायी निवासियों के लिए गृह रक्षक स्वयं सेवक चालक एवं होमगार्ड चालक पदों के लिए 13 नवंबर 2018 प्रात: 10 बजे से गृह रक्षा वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र अमत्तर नादौन में भर्ती होगी। इसमें तकनीकी प्लाटून के चार पद व सामान्य चालक गृह रक्षकों के चार पदों समेत कुल 8 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है। गृह रक्षा दसवीं वाहिनी के कमांडेंट अजय सिंह बौद्ध ने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 01-01-2018 को आयु 18 से 50 वर्ष होनी चाहिए। दो वर्ष पुराना हैवी मोटर व्हीकल लाइसेंस होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

सामान्य वर्ग पुरुष की ऊंचाई 5 फीट 5 इंच, छाती 31-32 इंच व अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए ऊंचाई पांच फीट ढाई इंच छाती 29 से 30 इंच, ऊंची कूद 110 सेंमी, लंबी कूद 3.5 मीटर, दौड़ 800 मीटर 3 मिनट 45 सेकेंड में पूरी करनी होगी। ऊंची व लंबी कूद में दो मौके दिए जाएंगे। वहीं सामान्य महिला वर्ग के लिए ऊंचाई 5 फीट 2 इंच व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की महिला वर्ग के लिए ऊंचाई पांच फीट, ऊंची कूद 85 सेंटीमीटर, लंबी कूद दो मीटर, दौड़ 800 मीटर 5 मिनट में पूरी करनी होगी। भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को आने-जाने व अन्य भत्ता देय नहीं होगा। 50 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। इसमें यातायात नियमों व यातायात सिग्नल के 20 अंक व हिमाचल प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान के 30 अंक होंगे। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को भारी वाहन चलाने का प्रशिक्षण उत्तीर्ण करना होगा। भर्ती के लिए आवेदन पत्र गृह रक्षा दसवी वाहिनी हमीरपुर नजदीक हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग दड़ूही में जमा करवाने होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 8 नवंबर 2018 शाम पांच बजे तक है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222274 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें