फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी को बढ़ावा देने के लिए होंगी प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश में हिंदी भाषा के उन्नयन के लिए जिला भाषा विभाग ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सितंबर माह के पूर्वार्द्ध में हिंदी पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया है। हिंदी भाषा के प्रति जन जागरण की भावना लाने के आशय से विभाग द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों के लिए हिंदी भाषण, हिंदी निबंध लेखन और हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का जिला स्तरीय आयोजन 1 सितंबर, 2018 को प्रात: 9:00 बजे जिला भाषा अधिकारी कार्यालय, सलासी हमीरपुर में करवाया जा रहा है। स्कूली बच्चों की जिलास्तरीय हिंदी भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘एकता की पहचान है हिंदी देश की शान है’ रखा गया है। इसी प्रकार हिंदी निबंध लेखन में 250-500 शब्दों में ‘हमारे देश की राजभाषा बने जन-जन की भाषा’ विषय पर निबंध लिखना होगा।
विज्ञापन

हिंदी प्रश्नोत्तरी में सामान्य हिंदी साहित्य तथा हिंदी व्याकरण एवं हिमाचल के सामान्य ज्ञान के आधार पर लिखित प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रत्येक प्रतियोगिता के विजेता तथा उप विजेताओं को शिमला में आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर हमीरपुर ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक विद्यालय आठवीं से 12वीं कक्षा तक के प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए दो-दो विद्याथियों के नाम भेजें। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक स्कूल व कॉलेज 25 अगस्त 2018 तक जिला भाषा अधिकारी कार्यालय, सलासी अथवा ई-मेल के माध्यम से पंजीकरण करवाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला भाषा अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-226065 व 94185-26170 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें