फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरकेएस मेडिकल शॉप संचालक को दुकान खाली करने के आदेश

विज्ञापन
online medicine - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

हमीरपुर।
रोगी कल्याण समिति के तहत क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में चल रही मेडिकल शॉप को खाली करने के आदेश जारी हो गए हैं। इस दुकान को भवन के बाहर शिफ्ट किया जाएगा। अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक ने इस बारे में मेडिकल शॉप संचालक को रिमाइंडर भेज दिया है।


मेडिकल स्टोर संचालक को अस्पताल भवन को खाली करने के आदेश दे दिए गए हैं। चिकित्सा अधीक्षक ने दवाई की दुकान को शिफ्ट करने के फरमान दिए हैं। अभी मेडिकल स्टोर क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर के आपातकालीन वार्ड के साथ कमरे में चल रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में इसी साल से मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं चलनी हैं।

विज्ञापन

मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम दो बार क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर का दौरा कर चुकी है। काउंसिल ने आपातकालीन वार्डों का विस्तार करने और मेडिकल शॉप को अस्पताल भवन से अन्यत्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। काउंसिल के आदेशों की पालना करते हुए अस्पताल प्रशासन ने भवन के बाहर लोक निर्माण विभाग से करीब तीन लाख की लागत से एक नई दुकान का निर्माण करवाया। इस दुकान को बने करीब पांच माह बीते चुके हैं। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने कई बार मेडिकल शॉप संचालक को नई दुकान में शिफ्ट होने के निर्देश दिए। लेकिन अभी तक दवा की दुकान आपातकालीन वार्ड के साथ ही चल रही है। इसके चलते अस्पताल प्रशासन ने मेडिकल शॉप संचालक को आखिरी रिमाइंडर भेज दिया है।


100 सीटों के लिए इस सत्र से शुरू होंगे दाखिले
डॉ. राधाकृष्णनन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एमबीबीएस की 100 सीटें स्वीकृत हैं। नाहन और चंबा में मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। लेकिन हमीरपुर में औपचारिकताएं पूरी न होने के चलते अभी तक मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल में वार्डों में बिस्तरों की संख्या बढ़ानी पड़ेगी। इसके साथ ही इमरजेंसी वार्ड को भी विस्तृत किया जाएगा।

विज्ञापन

दुकान बाहर शिफ्ट करने के आदेश
क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि आरकेएस के तहत दवाई की दुकान अस्पताल भवन में चल रही है। इस दुकान को बाहर नई दुकान में शिफ्ट किया जाना है। नई दुकान बनकर तैयार हो चुकी है। मेडिकल स्टोर संचालक को रिमाइंडर भेज दिया है। शीघ्र दुकान को खाली करवाकर उसे बाहर शिफ्ट किया जाएगा। इमरजेंसी वार्ड में बिस्तरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें