फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज को बनाया जाएगा आदर्श विस क्षेत्र : कमलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। विस क्षेत्र भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने शुक्रवार को उपमंडल की ग्राम पंचायत कड़ोहता के गांव कठियाणी का दौरा किया और जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की पेयजल समस्या को दूर करने व गांवों को सड़क से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीणों को स्वेच्छा से भूमि देनी पड़ेगी। प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में पहली बार महिला को विधायक चुनकर विधानसभा में भेजकर ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने जनता का चुनावों में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। इससे प्रदेश के विकास कार्य भी तेजी से होंगे। उन्होंने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए कार्य किया जाएगा तथा ग्रामीणों की समस्याएं उनके घर द्वारा पर ही दूर की जाएगी। ग्रामीणों ने गांव को जोड़ने वाली सड़क व नलों में पानी न आने की समस्या से विधायक को अवगत करवाया तथा अपना मांग पत्र सौंपा। विधायक ने कहा कि भूमि के बिना न तो सड़क का निर्माण हो सकता है और न ही पानी की पाइप बिछाई जा सकती है। इसके लिए ग्रामीणों को स्वेच्छा से भूमि देनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि भूमि की व्यवस्था होने पर सड़क और पानी की समस्या दूर की जाएगी तथा गांव के पास एक टैंक बनाया जाएगा। इस दौरान पंचायत के उपप्रधान विजय डोगरा, विजय कुमार, हेमराज, कमला देवी, मीना देवी, कांता देवी व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें