फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में नौकरी दिलवाने की नाम पर ठगे 13 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बैंक में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर दो लोगों ने पांच बेरोजगार युवाओं से 13 लाख रुपये ठग लिए। बैंकों में नौकरी देने के लिए नियुक्ति पत्र भी दिए, जो झूठे पाए गए। जब बैंक में नौकरी न मिली तो इन युवकों ने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपी व्यक्ति और महिला ने पैसे वापस नहीं लौटाए। जिसके बाद पीड़ितों ने पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया हैं। वहीं पुलिस ने भादसं की धारा 420, 467, 468, 471, 504, 506,120 बी के तहत आरोपी महिला और पुरुष के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आशीष कुमार पुत्र किशोर सिंह गांव व डाकघर डुग्घा, तहसील व जिला हमीरपुर, नितिन वर्मा पुत्र देश राज वर्मा चरणजीत कॉलोनी नजदीक टाउन प्लानिंग ऑफिस ऊना, पूजा देवी पुत्री बलजीत सिंह गांव बणी, डाकघर कराड़ा तहसील व जिला हमीरपुर, सुरजीत कुमार पुत्र रत्न चंद गांव पंजयाली डाकघर डुग्घा तहसील व जिला हमीरपुर, सुरेश कुमार पुत्र रत्न चन्द गांव बणी, डाकघर कराड़ा तहसील व जिला हमीरपुर की शिकायत पर पुलिस थाना हमीरपुर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।
पुलिस में दिए गए शिकायत पत्र पर पांचों पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि राज वर्मा पुत्र रोशन लाल निवासी बी ब्लॉक, ई-1204 डिफेंस एनक्लेव कॉलोनी वीआईपी रोड जीरकपुर मोहाली, पंजाब और अनुपमा पुत्री जगमिंद्र सिंह गांव दवां डाकघर कराड़ा तहसील व जिला हमीरपुर ने उन्हें सरकारी बैंकों में सरकारी नौकरी दिलवाने के बदले में करीब 13 लाख रुपये हड़प लिए हैं। आरोपियों ने शिकायतकर्ताओं को बैंकों में नौकरी देने के लिए नियुक्ति पत्र भी दिए, जो झूठे पाए गए। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने राज वर्मा पुत्र रोशन लाल और अनुपमा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें